Tuesday 12 December 2023

पुरुष

                           पुरुष 

              पुरुषों के साथ समाज ने एक विडंबना यह भी कर दी की उन्हें सदा स्त्री पर आश्रित कर दिया गया। पुरुषों के भौतिक, दैहिक व आत्मीय सारे सुखों को केवल स्त्री तक  ही सीमित कर दिया गया। पेट की भूख से लेकर देह की भूख तक सभी का साधन स्त्री। और इनके चलते ही आज पुरुष की स्तिथि मात्र एक कुत्ते की भांति है, जिसे स्त्री रूपी मांस के लोथड़े नाच नचा रहे हैं। पुरुष की मानसिक चेतना को केवल एक सुंदर कामी स्त्री की प्राप्ति तक केंद्रित किया गया।

           जबकि होना तो यह चाहिए था कि पुरुषों को आत्मकेंद्रित, स्वावलंबी एवं सदाचारी होने देते। किशोरावस्था से ही उन्हें घरेलू कार्यों के लिए किसी भी स्त्री पर निर्भर होने के बजाए स्वावलंबी होने देते। उन्हें स्त्री का पूरक होने देते, अर्धनारेश्वर होने देते। युवावस्था में उन्हें स्त्री का केवल उपभोगी न होकर सहभागी भी होने देते। नर से नारायण होने देते। पुरुषों की अपार क्षमता, पौरुष, वीर्य, तेजस और ओजस सब को केवल स्त्री का दास होने की ओर बढ़ाया गया। जिसके जिम्मेदार फूहड़ सिनेमा और कुत्सित समाज के हम सभी सभ्य लोग ही हैं।
   :- संदीप प्रजापति

(नोट : यह लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं, जिससे किसी का कोई सरोकार नहीं है। लेख के माध्यम से किसी की भावनाएं आहत होती हों तो लेखक क्षमा प्रार्थी हैं और सुझावों का सआदर सम्मान है।)

No comments:

Post a Comment

पुरुष

                            पुरुष                 पुरुषों के साथ समाज ने एक विडंबना यह भी कर दी की उन्हें सदा स्त्री पर आश्रित कर दिया गया। ...