Wednesday 21 July 2021

जिसने प्रेम को खोया है...

                        जिसने प्रेम को खोया है...

उनसे क्या पूछना
जिसने जिस्मों को पाया है,
प्रेम का अर्थ उनसे पूछो 
जिसने प्रेम को खोया है।

लोकबाग में हंसकर 
चाँदनी रातों में रोया है,
दिन रैन जागकर
नम आँखों में सोया है।

एक पल मिलने को
अपना सारा दिन गंवाया है,
एक झलक दिखने को
अपना सारा खून जलाया है।

अपमानित होकर भी
जिसने प्रेम निभाया है,
प्रेमिका की खुशी के लिए
जिसने प्रेम बलि चढ़ाया है।

उनसे क्या पूछना
जिसने जिस्मों को पाया है,
प्रेम का अर्थ उनसे पूछो 
जिसने प्रेम को खोया है।
जिसने प्रेम को खोया है।।
















क्या वो प्यार भुला पाओगे...

                      क्या वो प्यार भुला पाओगे...

जिसकी खातिर
गलियों का 
चक्कर लगाया 
उसी ने
ठुकराया 
छोड़ हाथ 
मोहोब्बत का
उसने
पैसों को अपनाया 
जाओ 
खुश रहना 
इस दौलत में
मगर जान लो
तरस जाओगे
किसी की 
सच्ची मोहोब्बत में
सब कुछ 
तो पा जाओगे
लेकिन वो
प्यार कहाँ
से लाओगे
जब प्यास जगेगी
मोहोब्बत की 
तब भी 
क्या तुम 
पैसे ही खाओगे
सच कहना 
हमको तो 
भूल जाओगे
पर क्या वो
प्यार भुला पाओगे।

Sunday 11 July 2021

एक दौर जवानी है...


                            एक दौर जवानी है...


कुछ बिखर गए 
कुछ निखर गए,
कुछ ने इसकी ही जिद ठानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

किसी में जोश जगाए
किसी के होश उड़ाए,
किसी की ये ख्वाहिश पुरानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

कुछ के खेलकूद छूटे
कुछ के हिस्से जिम्मेदारियां फूटे,
कुछ के बचपने की विदा निशानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

कहीं दिल धड़काए
कहीं दिमाग आजमाए,
कहीं तो बस इसकी ही रवानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

कभी प्रौढ़ता का कदम
कभी हार जीत का परचम,
कभी जिंदगी की खूबसूरत कहानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

कभी छूटता आँगन
कभी पकड़ता कफ़न,
कभी आंखों का बहता पानी है
इसकी सबपे मनमानी है।
एक दौर जवानी है।।

कुछ जूझ गए
कुछ बुझ गए,
कुछ तो इससे रूठ गए
पर इसने कहाँ सबको मनानी है।
इसकी सबपे मनमानी है
एक दौर जवानी है,
सबको आनी है
आकर चली जानी है।
एक दौर जवानी है।।

                                          :- संदीप प्रजापति

( ऊर्जा, उल्हास और उत्तेजना से भरी जवानी का
हम के जीवन में प्रवेश होता है, जो जिंदगी को और खूबसूरत बना देती है। जवानी जिंदगी को एक नए आयाम पर पहुंचाने का मौका और साहस प्रदान करती है। जो व्यक्ति इसका सही इस्तेमाल कर ले जाता है, वो जीवन में सफल हो जाता है और जो इसका इस्तेमाल केवल कामना पूर्ति के लिए करता है, वो स्वयं अपना नाश करने का रास्ता खोज लेता है।)

पुरुष

                            पुरुष                 पुरुषों के साथ समाज ने एक विडंबना यह भी कर दी की उन्हें सदा स्त्री पर आश्रित कर दिया गया। ...