Monday 30 December 2019

सफलता प्राप्ति हेतु प्रेरणास्रोत

        दोस्तों, वैसे तो सामान्यतः हम सब का कोई बड़ा लक्ष्य होता ही है परंतु कभी कभी कमजोर इच्छाशक्ति तथा प्रेरणा की कमी के कारण हम उसे हासिल करने में असमर्थ से प्रतीत होते हैं। ऐसे में हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और जीवन को व्यर्थ ही गँवाने लगते है।दोस्तों, हम सभी के जीवन में कोई न कोई लक्ष्य तो अवश्य ही होना चाहिए। जिसकी पूर्ति के लिए हम कठोर से कठोर परिश्रम करने के लिए भी हमेशा तैयार रहें। एक ऐसा लक्ष्य जो हमारे जीवन का उद्देश्य हो जिसकी खातिर हम मरने को भी तैयार हो जाए। 
    इसलिए दोस्तों, आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा महान व्यक्तित्वों के विचार ला रहा हूँ। जिन्होंने कभी जीवन के साथ समझौता नहीं किया और महान सफलता हासिल की। आशा करता हूं कि  इनको पढ़कर आप मे एक सकारात्मक ऊर्जा उतपन्न होगी जिससे आप सभी लोग भी अपने आप को अपने लक्ष्य के प्रति काफी प्रेरित कर पाओगे।


“यदि आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता ज़रूर मिलेगी।” 

“वे लोग जो सपने देखने की ताकत रखते है। वे दुनिया को जितने की ताकत भी रखते है।”

“बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।”

"आप गरीब पैदा हुए तो इसमें आपका कोई दोष नहीं लेकिन अगर आप गरीब मरे तो इसमें जरूर आप ही का दोष है।”

-- Dheerubhai Ambani


"मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूँ और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ।"

"अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए,लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।"

--Ratan Tata


“पृथ्वी पर ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसको समस्या ना हो और कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसका कोई समाधान ना हो। मंजिले चाहे कितनी भी ऊँची क्यों ना हो उसके रास्ते हमेशा पैरों के नीचे से ही जाते है।” — APJ Abdul Kalam


"अगर आपके पास मुसीबतों से लड़ने की ताकद है, तो आप जीत जाओगे। आप जीतते हैं तो आप लीड कर सकते हो, लेकिन अगर आप हारते हो तो आप मार्गदर्शन जरूर कर सकते है।” – Sandeep Maheshwari


"लोग जो अपनी जिन्दगी का नियंत्रण अपने हाथो में नहीं लेते उनका नियंत्रण समय के हाथो में चला जाता है”― Kiran Bedi




“इतर से कपड़ों का महकाना कोई बड़ी बात नहीं है, मज़ा तो तब है जब आपके किरदार से खुशबू आये!!”

“सिर्फ मरी हुई मछली को पानी का बहाव चलाती है जिस मछली में जान होती है वह अपना रास्ता खुद बनाती है।"

“जिससे कोई उम्मीद नही होती अक्सर वही लोग कमाल करते हैं!”

"मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।"

यहाँ पर बताए गए सभी प्रेरणादायक बाते सिर्फ़ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। लेकिन सही मायने में सफलता हासिल करने के लिए आगे आपको खुद ही बढ़ना होगा। ये सभी बातें तभी सार्थक सिद्ध होंगी जब आप अपने जीवन मे कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद को बाध्य करेंगे। हम सभी का हमेशा अपने जीवन मे कुछ ना कुछ लक्ष्य अवश्य होना चाहिए क्योंकि लक्ष्यहीन जीवन का कोई अर्थ नहीं है। आशा करते है कि आपको यहाँ पर दिए गए सभी प्रेरणादायक विचार और मोटिवेशनल कोट्स काफ़ी पसंद आये होंगे। इनमें से जो कोट्स आपको सबसे ज़्यादा पसंद आये है उनके बारें में कॉमेंट्स में जरूर बताएं। इसके साथ ही इन्हें फ़ेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करें।

 

No comments:

Post a Comment

पुरुष

                            पुरुष                 पुरुषों के साथ समाज ने एक विडंबना यह भी कर दी की उन्हें सदा स्त्री पर आश्रित कर दिया गया। ...