Sunday, 24 July 2022

खुशियों के मौसम हुआ करते थे,
न जाने कहाँ से ये बदली छा गई।

अभी घर से कुछ दूर चला ही था,
राह में फिर एक नई मुसिबत आ गई।

जिंदगी आसां होती जो हम नादां होते,
हमको ये हमारी समझदारी खा गई।

सफलता हमारे भी कदमों में होती ,
जाना तुमको हमारी नाकामी भा गई।

मोहोब्बत हमारे भी दिलों में होता 'संदीप'
मगर हमसे तो हमारी आवारगी ना गई।

:- संदीप प्रजापति


No comments:

Post a Comment

एक संगिनी

एक संगिनी तुम्हारा मिलना  जीवन को एक नई आस देता है, घोर अंधेरे में विहंगम उजला कोई प्रकाश देता है। तुम तब आई जब युद्ध मैं हार चुका था, निराश...